Aa Yishu Paas 

Song lyrics by Aa Yishu Paas | Robinson Shalu | Joshua Jacob John | Christian Hindi Devotional Song

क्या है मोहब्बत? क्या है प्यार?
फरेबी जगत में क्या खोजता है यार?
आँखें उठाकर देख तू,
क्रूस पर दर्शाया गया था सच्चा प्यार
आ यीशु पास आ, पाले नयी ज़िन्दगी,
आ यीशु पास आ, पाले एक पहचान नयी
जो पायेगा तू उसके लहू में धुलकर,
ना पा सकेगा इस संसार में गुम होकर

कोरस: आ यीशु पास आ (२)
तू यीशु पास आ, यीशु के पास

१. क्षणभंगुर है इस जहां की बातें,
वह पहला प्यार, पहली मुलाकातें,
मृत्यु ही है हर चीज़ों का अंत,
छुटकारा पाले द्वार होगा बंद
आ यीशु पास आ, पाले नयी…….

कोरस: आ यीशु पास आ (२)
तू यीशु पास आ, यीशु के पास

२. ये ज़िन्दगी तेरी है पल दो पल की,
आत्मा तेरी सनातनकाल की,
फैसले की घडी है सामने तेरे,
मसीह को चुनले तू अपना बनाले
आ यीशु पास आ, पाले नयी…….

कोरस: आ यीशु पास आ (२)
तू यीशु पास आ, यीशु के पास

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.